के. एल. अरोड़ा बने सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

सर्वसम्मति से हुआ चयन, देशभर में संगठन विस्तार पर रहेगा जोर

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चयन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रताप मार्केट स्थित संस्था कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और दिल्ली से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से संस्था के संस्थापक के. एल. अरोड़ा को आगामी कार्यकाल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर चयन समिति के सदस्यों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। अन्य राज्यों के सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

चुनाव अधिकारी रंजन गुप्ता ने बताया कि संस्था के विस्तार और विभिन्न प्रदेशों को जोड़ने की दृष्टि से के. एल. अरोड़ा सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं, इसलिए उन्हें सर्वसम्मति से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष के. एल. अरोड़ा ने कहा कि संस्था पिछले 17 वर्षों से सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और देहरादून में वरिष्ठ नागरिकों की सेवा कर रही है। अब लक्ष्य संस्था का पूरे देश में विस्तार कर वरिष्ठ नागरिकों को एक मंच पर संगठित करना और उनके कल्याण के लिए कार्य करना है।

इस अवसर पर रंजन गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष आर. के. जैन, सी. एम. एंडले, पी. एन. छोकरा, सुरेंद्र शर्मा, एल. आर. कोठियाल, गौकरण दत्त शर्मा, डॉ. अतुल जोशी, भारत भूषण, प्रिंस कुमार और सुपनीत सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य