Saharanpur News: अलविदा जुमा व ईद को लेकर सुरक्षा कड़ी, अधिकारियों ने ईदगाह का किया निरीक्षण

सहारनपुर में अलविदा जुमा और ईद को लेकर पुलिस व प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने ईदगाह का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। अलविदा जुमा एवं आगामी ईद पर्व के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह ने जिलाधिकारी मनीष बंसल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सहित अन्य अधिकारियों के साथ थाना कुतुबशेर क्षेत्र स्थित ईदगाह अंबाला रोड का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरी की जाएं, ताकि त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर कड़ी निगरानी रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य