Saharanpur News: चोरी गैंग का पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार, पिकअप गाड़ी समेत सामान बरामद

सहारनपुर के रामपुर मनिहारन क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, चोरी का सामान और पिकअप वाहन बरामद।

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारन पुलिस ने चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सामान तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, बीते दिनों क्षेत्र में खेतों और ट्यूबवेल से डीजल इंजन व मोटर चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। इस संबंध में अलग-अलग मामलों में मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में फैजान, टीटू और विकास शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से इंजन हेड, डीजल टंकियां, साइलेंसर, फैन कवर, पिस्टन कवर, तांबे का तार और अन्य इंजन पार्ट्स बरामद किए हैं। साथ ही चोरी में प्रयुक्त एक पिकअप गाड़ी भी जब्त की गई है।

ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस टीम ने ग्राम खानपुर राजूपुर मार्ग पर पुलिया के पास घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

आपराधिक इतिहास भी आया सामने

पुलिस जांच में मुख्य आरोपी फैजान और टीटू के खिलाफ पहले से कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज पाए गए हैं, जिससे उनके शातिर अपराधी होने की पुष्टि हुई है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य