Saharanpur News: सहारनपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से रोष, हिंदू संगठनों ने किया जोरदार प्रदर्शन, सख्त कार्रवाई की मांग

सहारनपुर के पाजराणा जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने से बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों में हड़कंप, पुलिस ने मामले की जांच तेज की और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर , बेहट ।   क्षेत्र के गांव पाजराणा के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने की घटना ने हिंदू संगठनों में भारी रोष फैला दिया। घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल और अन्य संगठनों के दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

मौके पर मौजूद बजरंग दल के प्रांत बलोपासना प्रमुख हरीश कौशिक और जिला संयोजक अनुज सैनी ने कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रही ऐसी घटनाएं समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचा रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी देहात सागर जैन, इंस्पेक्टर सतपाल भाटी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाया और भरोसा दिलाया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में अवैध रूप से गोवंश की हत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन प्रशासन ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा। उन्होंने मांग की कि क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और ऐसे मामलों पर सख्ती से रोक लगाई जाए।

पुलिस ने मौके पर मिले अवशेषों को गड्ढा खुदवाकर दफन किया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

प्रशासन ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है, वहीं हिंदू संगठनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग दोहराई।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य