शहरी चौपाल ब्यूरो
नकुड़ , सहारनपुर । ईद 2026 के मद्देनजर नकुड़ पुलिस ने सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विशेष सतर्कता बढ़ा दी थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार सोनकर ने पुलिस लाइन से आए अतिरिक्त पुलिस बल को ब्रीफिंग दी और ड्यूटी पॉइंट पर हर स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए थाना प्रभारी ने पुलिस कर्मियों को नगर और क्षेत्र के सुरक्षा बिंदुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने कहा कि नमाज पढ़ने वाले लोगों के लिए निर्धारित रूट पर किसी भी वाहन या वस्तु के प्रवेश पर सावधानीपूर्वक कार्रवाई की जाए और नमाजियों की गतिविधियों पर नजर रखी जाए किसी के हाथ में झंडा या अन्य वस्तु न हो थाना प्रभारी ने सभी पुलिस कर्मियों को हो सकने वाली घटनाओं और परिस्थितियों के बारे में समझाया और नौकरी पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया ईद के दौरान शहर में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने जनता से सहयोग की अपील की








