Saharanpur News : सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में ‘विरासत’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, दादा-दादी और बच्चों ने मनाया ग्रैंडपेरेंट्स डे

सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे के अवसर पर 'विरासत' कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दादा-दादी और पोते-पोतियों ने रैंप वॉक, खेल और शूटिंग रेंज जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया मोस्ट एक्टिव दादा-दादी को पुरस्कार और मेडल देकर सम्मानित किया गया

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे के अवसर पर ‘विरासत’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया इस उत्साहपूर्ण कार्यक्रम में बच्चों और उनके दादा-दादी के बीच प्रेम स्नेह और आपसी जुड़ाव को और अधिक सुदृढ़ किया गया विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती दीपाली गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन केवल मनोरंजन नहीं अपितु बच्चों के स्कूल की कार्यशैली को जानने और उनके विजन तथा मिशन को समझने का अवसर भी है कार्यक्रम के दौरान दादियों के लिए नेल आर्ट और बच्चों के लिए टैटू गतिविधियों का आयोजन किया गया दादा-दादी ने अपने पोते-पोतियों के साथ रैंप वॉक रिंग गेम अल्फाबेट गेम स्लिप गेम और पोक एंड पिक खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया विजेता प्रतिभागियों को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया शूटिंग रेंज में दादी जी और नाना जी ने निशाने लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें श्री संदीप गुप्ता श्री राजेंद्र सिंह श्री रविंद्र पुंडीर श्री अरविंद मित्तल श्री दिनेश कांबोज श्री नेपाल सिंह धीमान श्री राकेश थपलियाल श्री राजबाला जी श्री नीरज कुमार श्री जयकुमार सिंह और श्री रामपाल सिंह जी ने भाग लिया रैंप वॉक में श्री रविंद्र गुप्ता श्री राजकुमार सिंह श्री रविंद्र सिंह श्री अरविंद मित्तल श्री संदीप गुप्ता श्रीमती रेनू गुप्ता श्रीमती प्रीति मित्तल श्रीमती रजनी मोहम्मद मुस्तकीम श्री राजेंद्र सिंह रावत और श्रीमती परविंदर कौर जी ने भी भाग लिया कार्यक्रम का विशेष आकर्षण किरत सिंह के नाना श्री राजेंद्र सिंह और नानी श्रीमती परविंदर कौर रहे जिन्हें मोस्ट एक्टिव दादा और मोस्ट एक्टिव दादी का ताज पहनाकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य श्रीमती शालिनी अरोड़ा और समस्त अध्यापकों ने सभी बुजुर्गों का दिल से धन्यवाद किया

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य