SaharanpurNews:ईद की खरीदारी में भारी कमी, सहारनपुर में बारिश ने कर दिया जनजीवन अस्त-व्यस्त

सहारनपुर में लगातार हो रही बारिश ने आमजन और दुकानदारों की परेशानी बढ़ा दी, ईद की खरीदारी में कमी और बाजारों में सुनसान माहौल देखने को मिला, मौसम ने बदला जनजीवन का मिजाज

शहरी चौपाल ब्यूरो 

 

सहारनपुर। बृहस्पतिवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने सहारनपुर में आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है और रमजान के बाद ईद-उल-फितर की तैयारियों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजारों को ईद के मद्देनजर सजाया गया था लेकिन भारी बारिश और भीड़ की कमी के कारण दुकानदार मायूस नजर आए।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से लगातार बरसात जारी है, जिससे लोगों को अपने जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकलना पड़ रहा है। सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों में अघोषित अवकाश जैसी स्थिति बनी हुई है। सड़कों पर आवाजाही कम रही और वाहनों की गति भी धीमी हो गई।

वहीं बाजारों में ईद की खरीदारी में कमी देखने को मिली, जिससे दुकानदारों की चिंता बढ़ गई। अधिकांश दुकानें खाली रही और ग्राहकों की संख्या बेहद कम रही। दुकानदार बारिश बंद होने और शाम होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि कुछ खरीदार बाजार में आएँ और तैयारियों का फायदा मिल सके।

सहारनपुर के नागरिकों ने कहा कि लगातार हो रही बरसात ने मौसम का मिजाज बदल दिया है और ईद की खुशियों पर भी असर डाला है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है और उम्मीद जताई कि बारिश के बाद त्योहार की खरीदारी में रौनक लौटेगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य