शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी मनीष बंसल ने जिलास्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक में जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा की और सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित बैठक में श्री बंसल ने कहा कि जनगणना 2027 पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से की जाएगी और इसे त्रुटिहीन बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को तकनीक के उपयोग में सजग रहना होगा और निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करना आवश्यक है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण का कार्य 22 मई से 20 जून के मध्य पूरा किया जाएगा। इसके लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की सूची को डिजिटल रूप से संधारित करना अनिवार्य होगा, ताकि जनगणना पोर्टल पर अधिकारियों का डाटाबेस तेजी और सुगमता से अपलोड किया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, छप्ब्, अपर नगर आयुक्त, उप जिलाधिकारी, सहायक निदेशक जनगणना विभाग और समस्त चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से निर्देशों का पालन करने और जनगणना कार्य में सहयोग सुनिश्चित करने का आग्रह किया।








