Shamli News: शामली में अलविदा जुमे की नमाज अदा, देश में अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ

शामली में अलविदा जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई, मुस्लिम समाज ने देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी, मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा और कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

शामली। माहे रमजान के आखिरी जुमा यानी अलविदा जुमे की नमाज शुक्रवार को जिलेभर में पूरे अकीदत और उल्लास के साथ अदा की गई। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।

अलविदा जुमे को लेकर सुबह से ही मुस्लिम बहुल मोहल्लों, बस्तियों और कॉलोनियों में रौनक देखने को मिली। मस्जिदों को साफ-सफाई के साथ रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। दोपहर करीब एक बजे विभिन्न मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा कराई गई।

शहर की जामा मस्जिद में शाही इमाम मौलाना शौकीन ने नमाज अदा कराई और अपने खुतबे में लोगों से ईद का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। इसके अलावा पंसारियान स्थित कलंदरशाह मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद, चांद मस्जिद, अक्शा मस्जिद, नुरानी मस्जिद, मुहम्मदी मस्जिद, गढ़ीवाला मस्जिद और मक्का मस्जिद सहित जिले की अन्य मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर अलविदा जुमे की मुबारकबाद दी और देश में शांति, तरक्की और सौहार्द की कामना की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा और पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य