नानौता होटल कांड: युवक-किशोरी की संदिग्ध मौत, खरीदारी के बाद खाया जहर, जांच में जुटी पुलिस

सहारनपुर के नानौता में होटल में ठहरे युवक और किशोरी ने कथित रूप से जहर खाकर जान दे दी। बाजार से लौटने के बाद बिगड़ी हालत, पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी।

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर/नानौता। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित एक होटल में युवक और किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दोनों ने होटल में ठहरने के बाद बाजार जाकर खरीदारी की और लौटने के कुछ ही समय बाद कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना क्षेत्र निवासी युवक गुरुवार शाम एक किशोरी को लेकर होटल पहुंचा था। दोनों ने होटल में कमरा लिया और करीब 16 घंटे तक वहीं ठहरे रहे। शुक्रवार सुबह दोनों रामपुर मनिहारान के बाजार गए, जहां उन्होंने खरीदारी की।

बताया जा रहा है कि होटल में कमरा लेते समय युवक ने अपना पहचान पत्र जमा कराया, जबकि किशोरी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपनी बहन का आधार कार्ड दिया। इससे मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

बाजार से लौटने के कुछ समय बाद ही किशोरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं। कमरे से शोर सुनकर होटल कर्मचारियों ने दरवाजा खुलवाया तो दोनों बेड पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। इसके बाद तत्काल परिजनों को सूचना दी गई।

परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों बाजार से ही जहरीला पदार्थ लेकर आए थे और होटल में उसका सेवन किया।

सूत्रों के अनुसार युवक ने घटना से पहले अपने परिजनों को लोकेशन भेजी थी और वीडियो कॉल भी किया था, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए होटल कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य