Saharanpur News; ईदगाह में शांति से हुई नमाज, पार्षद मंसूर बदर ने गुलाब की पंखुड़ियां उड़ाकर दिया भाईचारे का संदेश

सहारनपुर ईदगाह में हजारों नमाजियों ने शांतिपूर्ण माहौल में ईद की नमाज अदा की। पार्षद मंसूर बदर ने गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर शहर के ईदगाह में हजारों नमाजियों ने शांति और सौहार्द के साथ नमाज अदा की। नमाज के बाद देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गईं। पूरे क्षेत्र में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर ने अपने पार्षद दल के साथ नमाजियों पर गुलाब की पंखुड़ियां उड़ाकर आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान लोगों ने उनके इस पहल की सराहना करते हुए जिंदाबाद के नारे लगाए, जिससे माहौल और अधिक उत्साहपूर्ण हो गया।

बताया गया कि पार्षद मंसूर बदर पिछले कई दिनों से ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, सड़क मरम्मत और स्ट्रीट लाइट की बेहतर व्यवस्था को लेकर लगातार सक्रिय थे। बारिश के बावजूद उन्होंने ईदगाह क्षेत्र के नालों की मशीनों से सफाई करवाई, जिससे नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

पार्षद मंसूर बदर ने इस बेहतर व्यवस्था के लिए महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, नगर आयुक्त शिपू गिरि एवं नगर निगम के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान पार्षद समीर अंसारी, सईद सिद्दीकी, रईस पप्पू, इज़हार मंसूरी, महमूद हसन, गुलज़ेब खान, जफर अंसारी, आसिफ अंसारी, डॉ. मंसूर, कमाल मलिक, ज़ाकिर, अलमास, सैयद इरफान, फैसल जुबैरी, बाबा नवाब, अफजल, चौधरी शरीफ, हैरिस, तंजीम बक्शी, फरीद अब्बास, याकूब, मसरूर बदर, मारूफ बदर और शायान बदर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य