नकुड़ में शांति के साथ अदा हुई ईद की नमाज, हजारों नमाजियों ने मांगी अमन-चैन की दुआ

सहारनपुर के नकुड़ में ईद-उल-फितर शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई। हजारों नमाजियों ने ईदगाह में नमाज अदा कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी, पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट।

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

नकुड़ (सहारनपुर)। कस्बे में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास, शांति और भाईचारे के साथ मनाया गया। ईदगाह में हजारों नमाजियों ने एकत्र होकर नमाज अदा की और देश-प्रदेश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।

त्योहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। क्षेत्राधिकारी रूचि गुप्ता और थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

प्रशासन द्वारा पूर्व में ईदगाह से जुड़े जिम्मेदार लोगों से सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील की गई थी, जिसका नमाजियों ने पूरी तरह पालन किया। पूरे क्षेत्र में अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया।

इस अवसर पर जामा मस्जिद के मौलवी मुनव्वर ने नमाज अदा कराते हुए कहा कि सभी को अपने मुल्क और कौम की खुशहाली के लिए दुआ करनी चाहिए और सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करना चाहिए।

कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष शाहनवाज खान और आजाद समाज पार्टी के नेता राव कैंसर सलीम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य