बेहट में धूमधाम से मना ईद-उल-फितर, शहर से गांव तक नमाजियों ने मांगी अमन-चैन की दुआ

सहारनपुर के बेहट क्षेत्र में ईद-उल-फितर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा कर लोगों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी, प्रशासन रहा अलर्ट।

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

बेहट (सहारनपुर)। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-फितर का पर्व पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। ईदगाह और मस्जिदों में नमाजियों ने अकीदत के साथ नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन, देश की खुशहाली, तरक्की और कौम की सलामती के लिए दुआएं मांगी।
शनिवार को कस्बे की ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम मौलाना राशिद जमाल कासमी ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। पूरे क्षेत्र में खुशियों का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर हाजी अहसान कुरैशी, नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुर रहमान उर्फ शालू भैय्या, भाजपा युवा नेता संजीव कर्णवाल उर्फ बॉबी, नामित सभासद अनिल सिंघल, भीम आर्मी जय भीम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह नौटियाल, सभासद सत्य प्रकाश रोहिला, अब्दुल मालिक मिर्जा, एम ए काजमी, शाह मुईनुद्दीन उर्फ पीरू मिया, हाजी अतीक मिर्जा, राजकुमार बिरला, अजीम मलिक, तौफीक मलिक सहित कई गणमान्य लोगों ने एक-दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दीं।
ग्रामीण क्षेत्रों रायपुर, मिर्जापुर पोल, बादशाहीबाग, सलेमपुर, नौगावा, कलसिया, रीढ़ी ताजपुरा और संसारपुर सहित अन्य गांवों में भी ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई।
सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सीडीओ सुमित महाजन, एसडीएम मानवेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी एस.एन. वैभव पांडेय और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनी रही।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य