Shamli News: नवरात्र में कुट्टू के आटे से फूड प्वाइजनिंग, गढ़ीपुख्ता में 20 से अधिक लोग बीमार, कई रेफर

20 लोगों की तबीयत बिगड़ी गढ़ीपुख्ता में कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से, फूड प्वाइजनिंग की आशंका, कई मरीज शामली रेफर।

गढ़ीपुख्ता (शामली)। नवरात्र के दौरान कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ी खाना कई लोगों पर भारी पड़ गया। कस्बा गढ़ीपुख्ता और आसपास के गांवों में 20 से अधिक लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार कस्बे की विभिन्न दुकानों से कुट्टू का आटा खरीदकर लोगों ने नवरात्र पर पकौड़ी बनाई थी। शुक्रवार को पकौड़ी खाने के बाद गांव दुल्लाखेड़ी, राझड़, पठानपुरा, पुरमाफी और गढ़ीपुख्ता के कई लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी।

बीमार होने वालों में बेबी, पायल, सलोनी, ज्योति, रेणू, गीता, बबीता, राजकिरण, मदनपाल, संगीता, तेजस्वी उर्फ जस्सी, अनिल, पिंकी सहित कई अन्य लोग शामिल हैं। परिजन उन्हें तुरंत गढ़ीपुख्ता के निजी चिकित्सालय में लेकर पहुंचे, जहां कई मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें शामली रेफर कर दिया गया।

चिकित्सकों के अनुसार यह मामला फूड प्वाइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। हालांकि उपचार के बाद मरीजों की हालत में धीरे-धीरे सुधार बताया जा रहा है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि सभी लोगों ने कुट्टू के आटे की पकौड़ी ही खाई थी, जिसके बाद यह समस्या सामने आई।

फिलहाल इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन घटना के बाद क्षेत्र में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य