शामली | अरविंद कौशिक
शामली जनपद के ग्राम आदमपुर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मोहित बेनीवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी, भारतीय जनता पार्टी) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर गणमान्य व्यक्तियों व ग्रामीणों ने फूलमालाओं से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बलबीर कश्यप ने की, जबकि संचालन अजेंद्र मलिक और विनय मलिक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति देखने को मिली।
अपने संबोधन में मोहित बेनीवाल भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, “यह वही पुराना बरगद का पेड़ है, जिसके नीचे बाबूजी उत्तम सिंह हमेशा लोगों के बीच आकर जनसेवा किया करते थे। जनसेवा की यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी और हम जनता के हर सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे।”
उन्होंने ग्राम आदमपुर की जनता की सराहना करते हुए कहा कि यहां के लोगों ने हमेशा भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया है और लगातार विजय दिलाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी यह समर्थन कायम रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी खुलकर समर्थन जताया और कहा कि “बाबूजी के बाद आज आप उसी बरगद के पेड़ के नीचे आए हैं। आपमें हमें बाबूजी की झलक दिखाई देती है और आने वाले समय में आप हम सबके लिए बाबू हुकम सिंह जैसे जननेता बनेंगे।”
जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं भी प्रमुखता से रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर गन्ना डायरेक्टर लवली मलिक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेड़ा, रणवीर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन तरार, जिला महामंत्री राजेश मलिक, क्षेत्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा मंत्री राहुल जैन, मीडिया प्रभारी कपिल पंवार, ओबीसी मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित विश्वकर्मा, रेलवे बोर्ड के पूर्व सदस्य राजीव शास्त्री और जब्बार राणा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।








