सहारनपुर में डॉ राम मनोहर लोहिया जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प, 2027 चुनाव की बनाई रणनीति

सहारनपुर में डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और 2027 विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य तय किया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर पार्टी को मजबूत बनाने का भी लक्ष्य तय किया।

अंबाला रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने डॉ राम मनोहर लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में उनके विचारों और समाजवादी सिद्धांतों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि डॉ लोहिया का जीवन संघर्ष और समाज सेवा का प्रतीक रहा है। उन्होंने अपने विचारों के माध्यम से पिछड़े और उपेक्षित वर्गों को उनके अधिकार दिलाने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने हमेशा उनके आदर्शों को अपनाया और अब अखिलेश यादव उन्हीं सिद्धांतों को आगे बढ़ा रहे हैं।

प्रदेश सचिव मांगेराम कश्यप और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलीम अख्तर ने कहा कि डॉ लोहिया ने समाजवाद की विचारधारा को मजबूती से स्थापित किया और समानता का संदेश दिया।

वहीं अन्य वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी आज भी उनके आदर्शों को सर्वोपरि मानकर कार्य कर रही है और 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर प्रदेश में किसान, गरीब और मजदूरों की सरकार बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम में कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी, मुस्तकीम राणा, काशिफ अल्वी, राजकुमार घाटेड़ा, हसीन कुरैशी, कंवरपाल, शाहिद मंसूरी, वेदपाल पटनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य