शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। पुलिस विभाग में उस समय गौरवपूर्ण माहौल देखने को मिला, जब क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम अमित कुमार श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पद पर पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने उनके कंधों पर अशोक स्तंभ का प्रतीक चिन्ह लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी अभिनंदन सिंह ने कहा कि अमित कुमार श्रीवास्तव ने अपने कार्यकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी में भी वे इसी समर्पण के साथ कार्य करते हुए विभाग को और मजबूती प्रदान करेंगे।
इस मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में मौजूद सभी लोगों ने इसे विभाग के लिए गर्व का क्षण बताते हुए पदोन्नत अधिकारी के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।








