Saharanpur News:पांचवें नवरात्र पर मां स्कंदमाता की पूजा: सहारनपुर में गूंजे जयकारे, श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि

सहारनपुर में पांचवें नवरात्र पर मां स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में जयकारों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और संतान रक्षा की कामना की।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन जनपद भर में श्रद्धालुओं ने मां स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों और घरों में सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल रहा और “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

पांचवें नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में विशेष पूजा की, वहीं मंदिरों में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर मां भगवती के दर्शन किए। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में आयोजित चैत्र नवरात्र महोत्सव के तहत मां स्कंदमाता का पंचामृत से अभिषेक, दुर्गा सहस्रनाम स्रोत से महा स्नान और विधिवत श्रृंगार कर भोग अर्पित किया गया, जिसके बाद भव्य महाआरती हुई।

इस अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि मां स्कंदमाता कष्टों का नाश करने वाली और सुख-समृद्धि प्रदान करने वाली देवी हैं। उन्होंने बताया कि स्कंदमाता संतान की रक्षा और पालन-पोषण करने वाली आदिशक्ति हैं, जिन्होंने भगवान कार्तिकेय का लालन-पालन कर उन्हें दानवों से सुरक्षित रखा।

मंदिर परिसर में महिला श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे और भक्ति भाव से मां की आराधना की। इस दौरान पंडित नीरज मिश्र, पंडित ऋषभ शर्मा, रमेश शर्मा, अश्विनी काम्बोज, राजेंद्र धीमान, मनोज शर्मा, गीता, बबीता, राजबाला, सुमन, रेखा, राधा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पूरे जनपद में नवरात्र का उत्साह चरम पर है और भक्तजन मां भगवती की आराधना में लीन नजर आ रहे हैं।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य