Saharanpur News:नागल बस अड्डे पर फ्लाईओवर की मांग: भाकियू रक्षक का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, हादसों पर जताया रोष

सहारनपुर के नागल बस अड्डे पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग को लेकर भाकियू रक्षक ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। कार्यकर्ताओं ने बढ़ते सड़क हादसों पर जताया आक्रोश।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। कस्बा नागल के बस अड्डे पर बढ़ते सड़क हादसों के विरोध में सोमवार को भाकियू रक्षक के कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। संगठन के पदाधिकारियों ने फ्लाईओवर (ओवरब्रिज) निर्माण की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

धरना स्थल पर पहुंचे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि स्टेट हाईवे-59 कस्बे के बीचों-बीच स्थित बस अड्डे से होकर गुजरता है, जहां तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने बताया कि अब तक दर्जनों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जिससे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस मार्ग से रोजाना हजारों छात्र-छात्राएं गुजरते हैं, जो आसपास के शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के लिए आते हैं। बीते वर्ष हुए एक बड़े हादसे में कई छात्रों की मौत ने इस समस्या को और गंभीर बना दिया है।

प्रदेश पदाधिकारी सुनील ठाकुर ने बताया कि संगठन कई वर्षों से फ्लाईओवर निर्माण की मांग को लेकर शासन और हाईवे अथॉरिटी से गुहार लगा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जिला अध्यक्ष रविंद्र सैनी ने इसे जनहित से जुड़ा मुद्दा बताते हुए क्षेत्रवासियों से आंदोलन में सहयोग की अपील की।

धरना स्थल पर शिक्षाविद हेमंत अरोड़ा ने भी शासन से जल्द फ्लाईओवर निर्माण कराने की मांग उठाई। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉक्टर वर्षा के नेतृत्व में धरना दे रहे कार्यकर्ताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

धरने की अध्यक्षता शीशपाल सैनी ने की, जबकि संचालन गजेंद्र नौसरान ने किया। इस दौरान सुबे सिंह मलिक, सुनील राणा, राहुल फौजी, सुनील शास्त्री, जितेंद्र चौधरी, अनमोल अरोड़ा, विपिन हांडा, उदित, उज्ज्वल चौधरी, शबनम, शहनाज चौधरी, आशीष चौधरी, अंकित वालिया, रामू वालिया, जगदीश वालिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य