Saharanpur News हुसैनीवाला बॉर्डर पर खून से तिलक कर दी श्रद्धांजलि: भगत सिंह संदेश बाइक यात्रा पहुंची शहीद स्थल

हुसैनीवाला बॉर्डर पर विजयकांत चौहान ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को खून से तिलक कर श्रद्धांजलि दी। 5 दिवसीय बाइक यात्रा के दौरान युवाओं में दिखा देशभक्ति का जोश।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। सहारनपुर से 21 मार्च 2026 को शुरू हुई पांच दिवसीय ‘भगत सिंह संदेश बाइक यात्रा’ हुसैनीवाला बॉर्डर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के समापन पर समाजसेवी विजयकांत चौहान ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाओं पर अपने खून से तिलक कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह यात्रा सहारनपुर से शुरू होकर चंडीगढ़, मोहाली, कुराली, खटकड़ कलां (भगत सिंह की जन्मस्थली), नवांशहर और लुधियाना होते हुए हुसैनीवाला बॉर्डर तक पहुंची। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों लोगों ने विजयकांत चौहान का स्वागत किया और क्रांतिकारियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
हुसैनीवाला स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विजयकांत चौहान ने लोगों से अपील की कि वे भारत सरकार को खून से पत्र लिखकर भगत सिंह को ‘भारत रत्न’ और भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को आधिकारिक रूप से ‘शहीद’ का दर्जा देने की मांग करें। उन्होंने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों के बलिदान का सम्मान करना देश का कर्तव्य है।
यात्रा के दौरान सहारनपुर जिलाधिकारी, फाजिल्का एसडीएम और मोहाली प्रशासन सहित विभिन्न स्थानों पर ज्ञापन भी सौंपे गए। रास्ते में युवाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सेल्फी और वीडियो बनाकर इस अभियान को समर्थन दिया।
विजयकांत चौहान ने कहा कि देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले क्रांतिकारियों की कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस यात्रा के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करने का प्रयास किया गया है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य