सहारनपुर सम्पूर्ण समाधान दिवस: 71 शिकायतें आईं, 5 का मौके पर निस्तारण, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

सहारनपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में 71 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम मनीष बंसल ने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। तहसील सदर सभागार में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान कुल 71 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि अधिकांश शिकायतें चकरोड, सड़क, नाली, खड़ंजा एवं पेंशन से संबंधित होती हैं। भूमि विवादों के मामलों में जांच अधिकारी मौके पर दोनों पक्षों की मौजूदगी में पारदर्शिता के साथ जांच करें, जिससे अधिकतर मामलों का समाधान संभव हो सके।


समाधान दिवस में विभागवार प्राप्त शिकायतों में पुलिस विभाग की 9, राजस्व की 52, विकास की 1, विद्युत की 1, पूर्ति की 2, पंचायती राज की 2, डूडा की 1, मंडी की 1, जिला विद्यालय निरीक्षक की 1 तथा पशुपालन विभाग की 1 शिकायत शामिल रही।
जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को संदर्भित करते हुए निर्देश दिए कि स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्षता के साथ निर्धारित समय सीमा में उनका निस्तारण किया जाए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने भी पुलिस अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, डीएफओ शुभम सिंह, उपजिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार, तहसीलदार जसमेंदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य