सहारनपुर नगर निगम जनसुनवाई: अवैध कब्जे कर पैलेस निर्माण का मामला उठा, एक शिकायत का हुआ समाधान

सहारनपुर नगर निगम की जनसुनवाई में अवैध कब्जे कर पैलेस निर्माण का मामला सामने आया। कुल 8 शिकायतों में से एक का मौके पर समाधान, बाकी मामलों में जांच के निर्देश।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

Saharanpur। नगर निगम में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आज विभिन्न वार्डों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। कुल आठ शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि अन्य मामलों में संबंधित अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई के दौरान वार्ड 6 हलालपुर-बालपुर क्षेत्र में अवैध कब्जा कर पैलेस निर्माण किए जाने का गंभीर मामला सामने आया। इस संबंध में एक शिक्षक राकेश द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर अपर नगरायुक्त ने प्रवर्तन दल प्रभारी को मौके पर जाकर निरीक्षण करने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

वार्ड 27 रोहिणी गार्डन निवासी विभू काम्बोज द्वारा कॉलोनी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की शिकायत की गई, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक और सफाई मित्र को भेजकर मौके पर सफाई कराई गई और समस्या का समाधान किया गया।

इसके अलावा वार्ड 23 लोहानी सराय निवासी विशाल ने भी क्षेत्र में सफाई की मांग की, जबकि वार्ड 34 पंजाबी बाग निवासी अरविंद ने विकास स्टील फैक्ट्री के पास खाली प्लॉट में डाले जा रहे गोबर को हटवाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले में पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी को जांच के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में अतिक्रमण से संबंधित शिकायतें भी सामने आईं। वार्ड 2 बसंत विहार निवासी अनीता कौर और वार्ड 23 के अक्षय तनेजा ने अपने-अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की मांग की, जिस पर प्रवर्तन दल को मौके पर निरीक्षण कर कार्रवाई करने को कहा गया।

इसके अतिरिक्त वार्ड 46 शाकुंभरी विहार निवासी दिनेश सैनी ने कॉलोनी में हाईमास्ट लाइट लगवाने की मांग उठाई, जिसे संबंधित विभाग को भेजा गया।

जनसुनवाई में अपर नगरायुक्त के साथ सहायक नगरायुक्त बिकास धर दुबे, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार और मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य