सहारनपुर: सीओ एस.एन. वैभव पाण्डेय बने अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस विभाग में खुशी की लहर

सहारनपुर में सीओ एस.एन. वैभव पाण्डेय को अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) पद पर पदोन्नति मिली। एसएसपी ने प्रतीक चिन्ह लगाकर सम्मानित किया।

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। पुलिस विभाग में उस समय गौरवपूर्ण क्षण देखने को मिला जब क्षेत्राधिकारी बेहट एस.एन. वैभव पाण्डेय को अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने श्री पाण्डेय के कंधों पर अशोक स्तम्भ के प्रतीक चिन्ह लगाकर उन्हें सम्मानित किया। पदोन्नति के इस मौके पर अधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अधिकारियों ने विश्वास जताया कि एस.एन. वैभव पाण्डेय अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ करेंगे तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे।

समारोह के दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य