सहारनपुर की दाक्षी ने अंतर-विश्वविद्यालय जूडो प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, खेलो इंडिया के लिए चयन

सहारनपुर की जूडो खिलाड़ी दाक्षी ने चंडीगढ़ में आयोजित अंतर-विश्वविद्यालय जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए क्वालीफाई किया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जनपद की होनहार जूडो खिलाड़ी दाक्षी ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर सहारनपुर का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में 19 से 23 मार्च तक आयोजित की गई थी।

दाक्षी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से खेलते हुए -48 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया और देशभर के प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर देते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने आगामी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए भी अपना स्थान पक्का कर लिया है।

अंतरराष्ट्रीय रेफरी एवं सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के संस्थापक सचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि दाक्षी की यह सफलता जनपद के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है।

दाक्षी की इस उपलब्धि पर सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के संरक्षक ए.सी. गुप्ता, अध्यक्ष डॉ. एस.के. शर्मा, उपाध्यक्ष पंकज बंसल, अनिल अग्रवाल, संजय गुप्ता, पंकज मल्होत्रा, धीरज जैन, संजीव गुप्ता, मुकेश कुमार, नौशाद सैफी, विनय जिंदल और प्रदीप कुमार सहित कई पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य