सहारनपुर: बलिदान दिवस पर 84 लोगों ने किया रक्तदान, शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि

सहारनपुर के बेहट में बलिदान दिवस पर 84 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट द्वारा आयोजित शिविर में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

सहारनपुर / बेहट। अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस के अवसर पर तहसील बेहट में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 84 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।यह प्रेरणादायक शिविर फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ समाज में सेवा और जागरूकता को बढ़ावा देना था। शिविर का संयोजन मनीष कुमार सैनी द्वारा किया गया। इस दौरान 25 से अधिक इच्छुक रक्तदाता स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप नहीं होने के कारण रक्तदान नहीं कर सके, जिन्हें भविष्य में रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदीप शर्मा (महानगर महामंत्री, व्यापारी सुरक्षा फोरम सहारनपुर) ने किया। इस अवसर पर पंकज कुमार पांचाल ने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि समाज सेवा से ही दी जा सकती है। विनीत रामपाल ने रक्तदान को जीवनदान बताते हुए इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला।रमन भारद्वाज ने युवाओं को ऐसे आयोजनों से जुड़ने की अपील की, वहीं डॉ. नरेन्द्र धीमान ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे कई जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। शिविर में भगत सिंह प्रेरणा कल्याणकारी संस्था, बेहट का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, चिकित्सक एवं बड़ी संख्या में समाजसेवी उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य