सहारनपुर: टोल प्लाजा पर अवैध वसूली करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार रुपये बरामद

सहारनपुर के सरसावा टोल प्लाजा पर अवैध वसूली करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों से 10 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जनपद के थाना सरसावा पुलिस ने टोल प्लाजा पर अवैध वसूली के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए किसान संगठन से जुड़े 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 25 मार्च 2026 को सरसावा टोल प्लाजा के मैनेजर शोएब (निवासी बधुपुरा, थाना कैराना, जिला शामली) ने तहरीर देकर बताया कि कुछ लोग टोल प्लाजा कार्यालय में पहुंचे और अपनी गाड़ियों को टोल फ्री कराने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और 10 हजार रुपये की अवैध वसूली (हफ्ता) की मांग की।

आरोप है कि आरोपियों ने अपनी गाड़ियां सड़क पर खड़ी कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया, जिससे यातायात बाधित हुआ और आम लोगों में भय का माहौल बन गया।

इस संबंध में थाना सरसावा पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को सरसावा टोल प्लाजा (अंबाला-देहरादून रोड) से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में अरविंद पंवार (निवासी सढोली हरिया), सुमित पंवार (जन्धेड़ा समसपुर), जयवीर (नौरंगपुर), निक्कू (सुसाड़ा, हरिद्वार) और योगेंद्र पंवार (भांकला) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य