शहरी चौपाल ब्यूरो
नकुड़ में रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर नगर में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो गया
शोभायात्रा का शुभारंभ सरस्वती सत्संग भवन से किया गया जिसका उद्घाटन फीता काटकर पूर्व चेयरमैन धनीराम सैनी व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह विश्व हिंदू परिषद के नेता डॉ वेदप्रकाश सैनी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया
शोभायात्रा में भगवान श्रीराम से संबंधित मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं बैंड बाजों के साथ निकली यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी जिसमें नगर पालिका चौक मेन बाजार जनक बाजार सहित कई स्थानों पर लोगों ने फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया
तहसील कार्यालय के पास आजाद समाज पार्टी के प्रभारी राव कैसर सलीम एवं उनकी टीम ने भी पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया जिससे आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देखने को मिला
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व चेयरमैन धनीराम सैनी और व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुभाष सिंघल ने कहा कि भगवान श्रीराम हम सभी के आदर्श हैं उन्होंने जीवन भर सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है उन्होंने कहा कि हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए
शोभायात्रा में जलालाबाद से आए बलिराम अखाड़ा ने अपने हैरतअंगेज करतबों से सभी का मन मोह लिया वहीं फौजी ड्रेस में प्रस्तुत सैनिक डांस और भालू डांस ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया
कार्यक्रम का आयोजन श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा किया गया जिसमें समिति के प्रधान जगमाल सैनी अजय गर्ग सचिन शर्मा सुरेश गोयल प्रदीप धनगर नितिन करणवाल अरविंद नामदेव सहित कई लोगों का विशेष सहयोग रहा
आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर अरुण धनगर समृत लाल रमेश चंद संजय शर्मा सुधीर मोहन लाल विपुल सिंघल मनोज धनगर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी सुरेश चंद पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और पूरी शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई
इस प्रकार रामनवमी का पर्व नगर में श्रद्धा भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ और लोगों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया








