राकेश टिकैत का किसानों से आह्वान: संगठन मजबूत करें, सरकार की नीतियों के खिलाफ हों एकजुट

छुटमलपुर में राकेश टिकैत ने किसानों से संगठन मजबूत करने और सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने पर दिया जोर

शहरी चौपाल ब्यूरो 

छुटमलपुर  । राकेश टिकैत ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। देहरादून से लौटते समय गांव हुसैनपुर निवादा में युवा मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी के आवास पर आयोजित बैठक में उन्होंने किसानों से अपनी जमीन और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।

टिकैत ने कहा कि मजबूत संगठन ही किसानों की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करें और उन्हें संगठन से जोड़ें। उन्होंने कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आना समय की जरूरत है, तभी किसान अपनी आवाज को मजबूती से उठा सकेंगे।

उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकारों की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसान विरोधी निर्णयों के खिलाफ संगठित होकर संघर्ष करना जरूरी है। उड़ीसा जैसी घटनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों से सीख लेकर संगठन को और मजबूत करने की आवश्यकता है।

इस दौरान टिकैत ने बताया कि देहरादून में दिव्यांशु हत्याकांड के संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने मामले के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

बैठक में जिला अध्यक्ष नरेश स्वामी, मास्टर सतपाल, मास्टर ईलम चंद, धूम सिंह, मास्टर धनवीर सहित कई किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य