2027 चुनाव: पश्चिम यूपी की 84 सीटों पर लड़ेगा राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल, अभिषेक त्यागी का बड़ा ऐलान

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के महासचिव अभिषेक त्यागी ने 2027 विधानसभा चुनाव में पश्चिम यूपी की 84 सीटों पर लड़ने का ऐलान किया। देवबंद सीट पर जल्द प्रत्याशी घोषित होगा।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

देवबंद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हो रहे राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। पार्टी के महासचिव Abhishek Tyagi ने कहा कि पार्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश की 84 विधानसभा सीटों सहित प्रदेश की 100 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है, जिसमें सहारनपुर की देवबंद विधानसभा सीट भी प्रमुख रूप से शामिल है।

रविवार को नागल के सिडकी चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक में अभिषेक त्यागी ने कहा कि पार्टी स्तर पर चुनावी रणनीति तैयार की जा रही है और जल्द ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारियों की नियुक्ति कर दी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि 2027 के चुनाव में भाजपा को बड़ा नुकसान होने वाला है और प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।

उन्होंने कहा कि पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चला रही है। सहारनपुर जिले की देवबंद और सदर समेत तीन विधानसभा सीटों पर पार्टी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और जल्द ही देवबंद सीट से प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।

अभिषेक त्यागी ने कहा कि पार्टी आगामी डेढ़ माह के भीतर देवबंद में एक विशाल जनसभा आयोजित करेगी, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि देवबंद को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति का केंद्र बनाया जाएगा और गांव-गांव तक संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक गांव में जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं ताकि चुनावी तैयारी को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जा सके।

बैठक के दौरान उन्होंने वर्तमान प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार समाज के विभिन्न वर्गों के साथ भेदभाव कर रही है और लोगों को विभिन्न मुद्दों के आधार पर बांटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इसका जवाब जनता आगामी विधानसभा चुनाव में देगी।

समीक्षा बैठक के बाद अभिषेक त्यागी का देवबंद विधानसभा क्षेत्र के बचीटी, नागल और दंगहेड़ा समेत कई गांवों में स्वागत किया गया, जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।

बैठक में जिला अध्यक्ष अवनीश त्यागी उर्फ बिट्टू, योगेश त्यागी, उमेश त्यागी, रविकांत त्यागी, संजय त्यागी, अमित त्यागी, राहुल त्यागी और शिवकुमार त्यागी सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य