सहारनपुर की 11 सदस्यीय टीम राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयनित, प्रयागराज में दिखाएगी दम

प्रयागराज में होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर की 11 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। खिलाड़ियों को पदक की उम्मीद के साथ शुभकामनाएं दी गईं।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में 8 और 9 अप्रैल को प्रयागराज में आयोजित होने वाली 24वीं राज्य स्तरीय अंडर-20 जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर की 11 सदस्यीय टीम का चयन कर लिया गया है। चयनित खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे और बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने का प्रयास करेंगे।

जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सचिव Dr. Ashok Kumar Gupta ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम का चयन संघ अध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर की अध्यक्षता में किया गया। चयन प्रक्रिया में लाल धर्मेंद्र प्रताप, दीपक शर्मा और मुस्तकीम अंसारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चयनित टीम की घोषणा संघ के उपाध्यक्ष ईश्वरपाल सिंह मुखिया द्वारा की गई।

घोषित टीम में बालिका वर्ग से सिमरन को 400 और 800 मीटर दौड़, रिया चौधरी को 400 मीटर बाधा दौड़, जानवी को 5 किलोमीटर पैदल चाल और दिया सैनी को लंबी कूद के लिए चुना गया है। वहीं बालक वर्ग में बॉबी और अभिषेक का चयन 100 और 200 मीटर दौड़ के लिए किया गया है। इसके अलावा करण को 800 मीटर, निखिल को 3000 मीटर, आकाश को 110 मीटर बाधा दौड़, भविष्य को ऊंची कूद और आर्यन चौधरी को लंबी कूद स्पर्धा के लिए टीम में शामिल किया गया है।

जिला एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सहारनपुर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे और जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी अनुशासन और समर्पण के साथ प्रतियोगिता में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

इस अवसर पर प्रोफेसर संदीप गुप्ता, पार्षद एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव कपिल, अविनाश कुमार बिट्टू, जुली पुंडीर, रुबिका नेगी, समित पंवार, पॉपिन कुमार, गौरव चौहान, मनीष कुमार, प्रवीण कुमार, सोनवीर सिंह, डॉ. मनोज कुमार सिंधी, हैदर चौधरी, आदेश कुमार, अनिल भाटी और नूरीन जहां सहित कई खेल प्रेमियों और गणमान्य लोगों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य