Saharanpur News: तीतरों पुलिस ने खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले युवक को किया गिरफ्तार, बाइक सीज

Saharanpur News: तीतरों पुलिस ने खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले युवक को किया गिरफ्तार, बाइक सीज

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जनपद में सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तीतरों पुलिस ने खतरनाक तरीके से मोटरसाइकिल स्टंट करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्टंट में प्रयुक्त बाइक को भी सीज कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह के निर्देशन में लापरवाही व खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष विकास चारण के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 7 अप्रैल 2026 को थाना तीतरों पुलिस टीम ने स्टंटबाजी कर लोगों की जान जोखिम में डालने वाले अभियुक्त जुबेर पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम बालू को गिरफ्तार किया। आरोपी खतरनाक तरीके से मोटरसाइकिल चलाकर स्टंट कर रहा था, जिससे सड़क पर दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।

पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष विकास चारण, उपनिरीक्षक देशपाल सिंह और हेड कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में स्टंटबाजी करने वालों में हड़कंप मच गया है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य