शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नकुड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी नकुड़ के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष सुरेश कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार 8 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर अम्बेहटा से खेड़ा अफगान जाने वाले मार्ग पर चापरचिडी धर्म कांटे के पास कच्चे रास्ते से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शादाब पुत्र असजद निवासी दाबकी गुर्जर और सरफराज पुत्र शमशाद अहमद निवासी शाहिद कॉलोनी, कलसिया रोड के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान शादाब के पास से एक देशी तमंचा .315 बोर व एक जिंदा कारतूस तथा सरफराज के पास से एक देशी तमंचा 12 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना नकुड़ में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है। इस कार्रवाई से अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप मच गया है।
गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष सुरेश कुमार, उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार अधाना, हेड कांस्टेबल वरुण कुमार, प्रवेश कुमार, कांस्टेबल विनीत तोमर और संदीप कुमार शामिल रहे।








