सहारनपुर में पंजाबी वेलफेयर संगठन ने धूमधाम से मनाया बैसाखी पर्व, भंगड़ा-गिद्दा से गूंजा माहौल

सहारनपुर में पंजाबी वेलफेयर संगठन द्वारा बैसाखी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भंगड़ा-गिद्दा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और समाज को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। पंजाबी समाज के प्रमुख त्योहार बैसाखी के अवसर पर पंजाबी वेलफेयर संगठन द्वारा कोर्ट रोड स्थित सैठी रेस्टोरेंट एवं चाप सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष नीरज अरोड़ा ने की, जबकि संचालन महामंत्री संजय खन्ना और विपिन बजाज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से नए सदस्यों को जोड़ने का आह्वान किया गया।

अध्यक्ष नीरज अरोड़ा ने बैसाखी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह त्योहार ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दिन पंजाबी समाज के लोग नए वस्त्र पहनकर भंगड़ा और गिद्दा करते हैं तथा नई फसल की कटाई का उत्सव मनाते हैं। उन्होंने सभी को बैसाखी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

महामंत्री संजय खन्ना और विपिन बजाज ने संयुक्त रूप से कहा कि बैसाखी को मेष संक्रांति के रूप में भी जाना जाता है और यह पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने भंगड़ा और गिद्दा प्रस्तुत कर उत्सव का आनंद लिया और एक-दूसरे को बैसाखी की शुभकामनाएं दीं। पूरा सभागार उत्साह और उल्लास से गूंज उठा।

इस अवसर पर चेयरमैन कुनाल गुलाटी, बाबाजी अनिल कालड़ा, संरक्षक रोहित घई, पार्षद प्रतिनिधि अक्षु छाबड़ा, नितिन बजाज, हर्ष खुराना, अजय ठकराल, संदीप बजाज, जितेंद्र चावला, नितिन बुद्धिराजा, वरुण सेठी, अमित धींगरा, प्रदीप भटेजा, चंदन अरोड़ा, जय अरोड़ा, बबलू बुद्धिराजा, क्रिश बुद्धिराजा, समीर बजाज, गुरु मन सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द, सांस्कृतिक एकता और समाज को संगठित करने के संकल्प के साथ हुआ।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य