सहारनपुर में स्टंटबाजी करने वाला युवक गिरफ्तार, कार सीज, पुलिस की सख्त कार्रवाई

सहारनपुर में कोतवाली मंडी पुलिस ने सड़क पर स्टंटबाजी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर उसकी कार सीज की। आरोपी के खिलाफ बीएनएस और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

समाचार । सहारनपुर। जनपद में सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली मंडी पुलिस ने खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर उसकी कार सीज कर दी। पुलिस की इस कार्रवाई से स्टंट करने वालों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी प्रथम नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में क्षेत्र में गश्त और चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान 9 अप्रैल 2026 को कमेला रोड पुलिया के पास एक स्विफ्ट कार (रजिस्ट्रेशन नंबर UK 07 DZ 1115) चालक द्वारा सड़क पर खतरनाक स्टंट किया जा रहा था, जिससे अन्य राहगीरों की जान को खतरा उत्पन्न हो रहा था। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही युवक को पकड़ लिया।
गिरफ्तार युवक की पहचान अलबक्श पुत्र तनवीर अहमद निवासी आजाद कॉलोनी, थाना मंडी सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही वाहन को अपने कब्जे में लेकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली मंडी में मु0अ0सं0 150/2026 के तहत धारा 281 बीएनएस एवं धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। साथ ही आगे की वैधानिक कार्रवाई भी जारी है।
पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि सड़क पर किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी न करें, क्योंकि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि स्वयं और अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरा है। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य