सहारनपुर में डिवाइन क्लासेस का शुभारंभ, विधायक राजीव गुंबर व मेयर डॉ. अजय सिंह ने किया उद्घाटन

सहारनपुर के पंत विहार में डिवाइन क्लासेस का शुभारंभ विधायक राजीव गुंबर और मेयर डॉ. अजय सिंह ने किया। कार्यक्रम में आधुनिक शिक्षा और करियर मार्गदर्शन पर जोर दिया गया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। शहर के पंत विहार क्षेत्र में स्थापित डिवाइन क्लासेस शिक्षण संस्थान का भव्य शुभारंभ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया। उद्घाटन समारोह में नगर विधायक राजीव गुंबर और मेयर डॉ. अजय कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर संस्थान का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, पूर्व मेयर संजीव वालिया, पंडित अनिल कोदंड और उद्धव कौदंड भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षा और करियर मार्गदर्शन के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

मेयर डॉ. अजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और विद्यार्थियों को समय के साथ अपडेट रहना आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से वाणिज्य (कॉमर्स) शिक्षा को उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस क्षेत्र में करियर के अनेकों अवसर उपलब्ध हैं।

वहीं विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि सहारनपुर के युवा आज देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिवाइन क्लासेस जैसे संस्थान विद्यार्थियों को सही दिशा और मार्गदर्शन प्रदान कर उनके करियर निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।

भाजपा नगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई और पूर्व मेयर संजीव वालिया ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि देश का विकास युवाओं के विकास से ही संभव है और इसके लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान टैक्स एडवोकेट दीपक जैन ने वाणिज्य शिक्षा को करियर के लिहाज से बेहद उपयोगी बताया। संस्थान के संचालक रजत अरोड़ा ने बताया कि डिवाइन क्लासेस का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वाणिज्य, इकोनॉमिक्स और बिजनेस से जुड़ी शिक्षा प्रदान कर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं और कॉरपोरेट क्षेत्र के लिए तैयार करना है।

इस अवसर पर अनमोल मल्होत्रा, सुनील गुप्ता, अजय वशिष्ठ, अमित गर्ग, दिग्विजय चौहान, प्रिंस, सारांश गुंबर, पार्षद अनिल गर्ग, मनीष सचदेवा, राहुल गांधी, सुधीर मिगलानी, भरत मिगलानी, सुभाष सैनी, राजेश अरोड़ा, राघव, अंकित कालरा, गगन शशांक, अंकित जैन, रोहित, शुभम, अपर्णा, आकांक्षा, अजय, नगमा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में राजेश अरोड़ा और राघव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कुल मिलाकर यह आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में देखा जा रहा है, जो शहर के युवाओं को बेहतर मार्गदर्शन और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य