सहारनपुर: कुतुबशेर पुलिस ने दो नशा तस्कर दबोचे, 550 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर के थाना कुतुबशेर पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 550 ग्राम अवैध चरस बरामद की। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत थाना कुतुबशेर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 550 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, उच्च अधिकारियों के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक एच.एन. सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

पहली कार्रवाई में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ककराला रोड नहर पटरी, गैस गोदाम के पीछे से आरोपी राहुल उर्फ मेंढक पुत्र धर्मपाल निवासी मानकमऊ थाना कुतुबशेर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 300 ग्राम चरस बरामद हुई।

दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने रेलवे प्लेटफार्म मालगोदाम रोड के पास से आरोपी हारिश पुत्र नौशाद निवासी मोहल्ला ढोलीखाल, इमलीतला को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 250 ग्राम चरस बरामद की गई।

दोनों मामलों में थाना कुतुबशेर पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं और आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों से पूछताछ कर नशा तस्करी के नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य