सहारनपुर में महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती मनाई गई, समाज सुधार के संदेश को किया याद

सहारनपुर के गागलहेड़ी में महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में समाज सुधार, महिला शिक्षा और समानता के संदेश को प्रमुखता से रखा गया।

गागलहेड़ी (सहारनपुर)।

अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद के तत्वावधान में शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। देहरादून रोड स्थित ज्योतिबा फुले चौक पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों एवं समाज के लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. कर्ण सिंह सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले केवल सैनी समाज ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने महिला शिक्षा, दलित उत्थान और जाति भेदभाव के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्य किए, जो आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।

समाजसेवी जयराम गौतम ने महात्मा फुले को 19वीं सदी का महान समाज सुधारक बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए संघर्ष किया। वहीं एडवोकेट अभय सैनी ने कहा कि महात्मा फुले ने छुआछूत, जातिगत भेदभाव और पितृसत्ता के खिलाफ आवाज उठाकर सामाजिक समानता की नींव रखी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेडी कौशल ने की, जबकि संचालन डॉ. एनआर सैनी और सुनील सैनी ने संयुक्त रूप से किया। जिलाध्यक्ष मोहन सैनी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सहारनपुर देहात विधायक के बड़े फुरकान, इमरान, गुफरान मलिक, महिपाल वाल्मीकि, पूर्व प्रधान कर्म सिंह सैनी, विधायक प्रतिनिधि हैदर मुखिया, महिपाल, सुबोध सैनी, राव नावेद, महेंद्र राकेश, सहीराम, अजब सिंह, बीना सैनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, आयुष गुप्ता, विक्रम सिंह सैनी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य