सहारनपुर में भाकियू टिकैत की बैठक: किसानों की समस्याओं को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से मिलेंगे किसान

सहारनपुर में भाकियू टिकैत की बैठक में किसानों ने भ्रष्टाचार, स्मार्ट मीटर और बकाया भुगतान जैसी समस्याओं को लेकर 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने की घोषणा की।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं और प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए प्रधानमंत्री से मुलाकात की घोषणा की है। संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव आसिम मलिक ने बताया कि भाकियू टिकैत से जुड़े किसान आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मिलकर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपेंगे।

सहारनपुर स्थित भाकियू टिकैत के कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए आसिम मलिक ने कहा कि प्रदेश में बढ़ता भ्रष्टाचार, बिजली के स्मार्ट मीटर, चीनी मिलों द्वारा भुगतान में देरी और अवैध खनन जैसे मुद्दे किसानों और आमजन दोनों के लिए गंभीर समस्या बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को लेकर कई बार प्रशासन को ज्ञापन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि किसानों का बकाया भुगतान लंबे समय से लंबित है और चीनी मिलों में घटतोली की शिकायतें भी लगातार सामने आ रही हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति और स्मार्ट मीटर की समस्याएं भी किसानों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। आसिम मलिक ने कहा कि यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो किसान आंदोलन को मजबूर होंगे।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे उत्तराखंड प्रदेश महासचिव फिरोज खान ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और जब तक किसानों का शोषण होता रहेगा, तब तक देश का समुचित विकास संभव नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए।

बैठक में वक्ताओं ने चिलकाना रोड पर अवैध खनन के बढ़ते कारोबार पर भी चिंता व्यक्त की और तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अवैध खनन से न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, बल्कि इससे स्थानीय लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है।

कार्यक्रम में शाहजेब राव, अर्सलान, इस्माइल खान, आरिश राव, गौरव शर्मा, समीर, खालिद मलिक, शोकीन, अंकुर कुमार, अक्षय कुमार, अजीत सिंह, अब्दुल्ला मलिक, जुहैब, ताहिर, मंसूर और पंकज सहित कई किसान मौजूद रहे। बैठक का संचालन डॉ. अब्दुल खालिक ने किया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य