सहारनपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर का 135वां जन्मदिवस मनाया, जागृति फाउंडेशन ने किया प्रेरणा लेने का आह्वान

सहारनपुर में जागृति फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर का 135वां जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में समानता और न्याय स्थापित करने का आह्वान किया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जागृति फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का 135वां जन्मदिवस हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

जेजेपुरम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं संस्था पदाधिकारियों द्वारा डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं बुद्ध वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत इंजीनियर एस.पी. सिंह ने संस्था द्वारा पिछले 12 वर्षों में किए गए सामाजिक कार्यों की जानकारी देते हुए की।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता फिरोज आफताफ ने कहा कि बाबा साहब ने अपने जीवन में सामाजिक भेदभाव और कठिनाइयों का सामना करते हुए समाज को समानता और न्याय का मार्ग दिखाया। उन्होंने संविधान के माध्यम से हर नागरिक को समान अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया।

संस्था अध्यक्ष रतिराम गौतम और नरेश गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता, शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना चाहिए, तभी देश सशक्त और विकसित बन सकेगा।

कार्यक्रम में संस्था के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी अपने विचार रखे और बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अनुज कुमार, सुधीर कुमार, सुरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, राकेश कुमार तेजान, श्रीपाल बौद्ध, मुकेश कुमार, प्रमोद कुमार डिंगल, अरविंद कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

अंत में सभी ने बाबा साहब के सिद्धांतों को अपनाने और समाज में समानता एवं न्याय की स्थापना के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य