सहारनपुर में रेलवे पेंशनर्स समाज का 13वां वार्षिक सम्मेलन 26 अप्रैल को, पेंशन मुद्दों पर होगी चर्चा

सहारनपुर में रेलवे पेंशनर्स समाज का 13वां वार्षिक सम्मेलन 26 अप्रैल को आयोजित होगा, जिसमें पेंशनर्स की समस्याओं और आठवें वेतन आयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। रेलवे पेंशनर्स समाज द्वारा आगामी 26 अप्रैल को 13वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय रेलवे कालोनी स्थित संस्था कार्यालय में आयोजित मासिक कार्यकारिणी बैठक में लिया गया।

संस्था के संस्थापक आर.सी. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन अंबाला रोड स्थित एक होटल में आयोजित होगा, जिसमें रेलवे अधिकारियों, भारत पेंशनर्स समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि सम्मेलन के दौरान पेंशनर्स से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। विशेष रूप से आठवें केंद्रीय वेतन आयोग से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा, जिससे पेंशनर्स की समस्याओं का समाधान खोजा जा सके।

पदाधिकारियों ने कहा कि यह सम्मेलन पेंशनर्स की आवाज को मजबूत मंच प्रदान करेगा और उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बैठक में सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

इस अवसर पर जे.एन. शर्मा, एन.एस. चौहान, जगदीश शर्मा, स्वतंत्र भारद्वाज, अजीत राणा, देवेंद्र कुमार, अमरनाथ त्यागी, जयदेव सिंह, विजय तलवार, इकबाल अजीम, आर.के. धींगड़ा, अरविंद शर्मा, अशोक शर्मा, विजय त्यागी, वी.के. शर्मा, श्रीकृष्ण आर्य, बलजीत जायसवाल, वेद प्रकाश, राम प्रकाश शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य