सहारनपुर ट्रैफिक डायवर्जन: हल्के व भारी वाहन, प्राइवेट कार-टैक्सी के रूट बदले, 12-14 अप्रैल अलर्ट

सहारनपुर में 12 से 14 अप्रैल तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू। हल्के व भारी वाहन, प्राइवेट कार व टैक्सी के लिए अलग रूट तय, पीएम कार्यक्रम को लेकर तैयारी।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जनपद में 14 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के दौरे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर यातायात पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है।

यातायात पुलिस के अनुसार, 12 अप्रैल 2026 की शाम 6:00 बजे से 14 अप्रैल 2026 की शाम 4:00 बजे तक विभिन्न मार्गों पर वाहनों के आवागमन में परिवर्तन किया जाएगा। इस दौरान कस्बा बिहारीगढ़ में जनसभा भी आयोजित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में वीआईपी और आमजन के पहुंचने की संभावना है।

इन रूटों पर रहेगा डायवर्जन

मुजफ्फरनगर से देहरादून जाने वाले वाहन

रामपुर तिराहा और मलीरा कट से पुरकाजी, मंगलौर होते हुए रुड़की/हरिद्वार की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।

देवबंद/नांगल/मुजफ्फरनगर से देहरादून जाने वाले वाहन

कोलकी बाईपास से गागलहेड़ी और भगवानपुर के रास्ते रुड़की/हरिद्वार की ओर भेजे जाएंगे।

सहारनपुर से देहरादून जाने वाले वाहन

गागलहेड़ी तिराहा से भगवानपुर तिराहा होते हुए रुड़की/हरिद्वार की ओर डायवर्ट रहेंगे।

बेहट-छुटमलपुर मार्ग से देहरादून जाने वाले वाहन

बड़कलां अंडरपास से भगवानपुर होते हुए रुड़की/हरिद्वार की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।

यमुनानगर से देहरादून जाने वाले वाहन

पोंटा साहिब मार्ग से होकर देहरादून भेजे जाएंगे।

देहरादून से सहारनपुर आने वाले वाहन

बिहारीगढ़ मार्ग बंद रहने के कारण ऋषिकेश/हरिद्वार की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।

दिल्ली/शामली से देहरादून जाने वाले वाहन

शामली-मुजफ्फरनगर बाईपास से बाबरी कट होते हुए मुजफ्फरनगर हाईवे से रुड़की/हरिद्वार के रास्ते भेजे जाएंगे।

यातायात पुलिस की अपील

यातायात पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की है कि यात्रा से पहले निर्धारित रूट की जानकारी लेकर ही सफर करें और डायवर्जन व्यवस्था में सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह बदलाव आवश्यक है।

बड़े आयोजन को लेकर प्रशासन सतर्क

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम और जनसभा को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।

सलाह: अनावश्यक यात्रा से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य