14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन: पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। सहारनपुर में सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का भव्य उद्घाटन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फीता काटकर एक्सप्रेसवे का शुभारंभ करेंगे।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

विकास की नई राह खोलेगा एक्सप्रेसवे

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को उत्तर भारत के प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में शामिल किया जा रहा है। इसके शुरू होने से दिल्ली से देहरादून के बीच यात्रा समय में भारी कमी आएगी और उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

यह एक्सप्रेसवे न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा।

सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम

कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत जिले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवान हर महत्वपूर्ण स्थान पर तैनात रहेंगे और पूरे क्षेत्र की निगरानी की जाएगी। ड्रोन की तैनाती भी रहेगी ।

ट्रैफिक व्यवस्था के लिए डायवर्जन लागू

बड़ी संख्या में वीआईपी और आमजन के आगमन को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन लागू कर दिए गए हैं।

एस एसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि ट्रैफिक को व्यवस्थित रखने के लिए डायवर्जन योजना आज 12 अप्रैल की शाम से ही लागू कर दी गई है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

जनप्रतिनिधियों की रहेगी मौजूदगी

इस कार्यक्रम में सहारनपुर जनपद के जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ देहरादून जनपद के कई जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

इसके अलावा बड़ी संख्या में आम नागरिकों के पहुंचने की संभावना है, जिसके मद्देनजर प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं।

 ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर

अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि क्षेत्र के लिए गौरव का विषय भी है।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन क्षेत्रीय विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक प्रगति के नए द्वार खोलेगा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य