अंबेडकर जयंती पर सहारनपुर में बड़ा स्वास्थ्य अभियान: हजारों मरीजों की मुफ्त जांच, घर-घर पहुंची मेडिकल टीम

अंबेडकर जयंती पर सहारनपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज द्वारा बड़े स्तर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए गए, जहां हजारों मरीजों की जांच कर उन्हें मुफ्त परामर्श और दवाइयां दी गईं।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में सहारनपुर में सेवा भारती एवं एनएमओ के संयुक्त तत्वावधान में व्यापक स्तर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से हजारों मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क परामर्श व दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार एसएमएमएच राजकीय मेडिकल कॉलेज सहारनपुर के सिटी कन्वेंशन सेंटर में भी एक विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आधुनिक चिकित्सा तकनीकों और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर चर्चा की।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर राठी के नेतृत्व में डॉक्टरों और इंटर्न्स की टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों, मलिन बस्तियों और ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर लोगों के घर-घर तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाईं। इस पहल ने “नर सेवा ही नारायण सेवा” के भाव को साकार किया।

शिविरों का आयोजन सुभाष नगर, नाला पटरी, सुदर्शन नगर, काशीराम कॉलोनी, माधव नगर, नवीन नगर, लेबर कॉलोनी, शीतला माता मंदिर क्षेत्र, बेहट रोड, गढ़ी मलूक, जेल चुंगी और शांति नगर सहित कई स्थानों पर किया गया। इन सभी स्थानों पर तैनात चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।

इस दौरान बड़ी संख्या में मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया और इस पहल की सराहना की। शिविरों में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

आयोजकों का कहना है कि इस तरह के अभियान समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य