देवबंद में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग: राघव लखनपाल बोले—दीनदयाल और मुखर्जी के सपनों को साकार कर रही भाजपा

देवबंद में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार कर रही है। कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने का आह्वान किया गया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

देवबंदपूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, जिसकी सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।

रविवार को देवबंद में आयोजित पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण वर्ग के दौरान नगर मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा लगातार मजबूत और सशक्त हो रही है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के अनुशासन, साहस और संगठन क्षमता के बल पर भाजपा देश के अधिकांश राज्यों में सत्ता में है। पार्टी की नीति सभी वर्गों का सम्मान करना और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

पूर्व सांसद ने कहा कि पार्टी अपने संस्थापकों के आदर्शों पर चलते हुए देश का मान-सम्मान विश्व स्तर पर बढ़ा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और घर-घर तक पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करें।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों के दौरान आतंकवाद देश के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ था, लेकिन वर्ष 2014 के बाद केंद्र सरकार ने इस पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया है। उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाने का उल्लेख करते हुए कहा कि यह डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम को नगर पालिका चेयरमैन विपिन गर्ग, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी और नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा का पटका पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में विशाल गर्ग, पवन धीमान, नीरज त्यागी, आलोक खटीक, उषा शर्मा, विपिन त्यागी, राहुल वाल्मीकि, डॉ. कांता त्यागी, अमरीश त्यागी, राजेश अनेजा, महेंद्र कोरी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य