सहारनपुर दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ: शहर दुल्हन की तरह सजा, एक्सप्रेस-वे लोकार्पण से पहले तैयारियां तेज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर दौरे से पहले शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे लोकार्पण से पहले प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जानिए पूरी खबर।

मनोज मिड्ढा 

सहारनपुर। योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित सहारनपुर दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री मुजफ्फरनगर की जनसभा समाप्त करने के बाद सहारनपुर पहुंचेंगे, जहां वे अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक कर सकते हैं। उनके रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पूरे शहर में व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। सहारनपुर को दुल्हन की तरह सजाया गया है और शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों व सार्वजनिक स्थलों का विशेष रूप से सौंदर्यीकरण कराया गया है।

ट्रैफिक एवं सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह और जिलाधिकारी मनीष बंसल की देखरेख में विशेष प्लान तैयार किया गया है। शहर में यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

नगर निगम की ओर से नगर आयुक्त शिपू गिरी एवं महापौर डॉक्टर अजय सिंह के नेतृत्व में सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सड़क सुधार कार्य युद्धस्तर पर कराए गए हैं। शहर की सड़कों पर दिन-रात पेंटिंग कराई गई, बरसात के बावजूद कर्मचारी लगातार कार्य करते नजर आए। जहां-जहां गड्ढे थे, उन्हें रातों-रात भरकर सड़कों को समतल किया गया।

नगर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को भी पूरी तरह दुरुस्त किया गया है। जो भी लाइट खराब या फ्यूज थीं, उन्हें तत्काल बदल दिया गया, जिससे अब शहर की सड़कों पर रोशनी की बेहतर व्यवस्था दिखाई दे रही है।

अधिकारियों ने दिन-रात मेहनत कर सहारनपुर को एक व्यवस्थित और स्वच्छ रूप देने का प्रयास किया है। शहर की सड़कों की चमक और साफ-सफाई लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।

वहीं आम जनता का कहना है कि यदि इसी तरह नियमित रूप से प्रशासनिक निरीक्षण होता रहे तो शहर की व्यवस्थाएं हमेशा बेहतर बनी रह सकती हैं। कई नागरिकों ने यह भी सुझाव दिया कि मुख्यमंत्री का सहारनपुर दौरा समय-समय पर होता रहे, जिससे शहर की सड़कों, लाइट व्यवस्था और अन्य सुविधाओं में निरंतर सुधार बना रहे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य