सहारनपुर पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026: 22 अप्रैल को अंतिम प्रकाशन, DM मनीष बंसल के निर्देश

सहारनपुर में पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी। मनीष बंसल के निर्देशानुसार 22 अप्रैल 2026 को अंतिम प्रकाशन होगा। जानें पूरी प्रक्रिया और जरूरी जानकारी।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण को लेकर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कार्यक्रम जारी किया है। मनीष बंसल, जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) सहारनपुर द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया निर्धारित समय सारिणी के अनुसार संचालित की जा रही है।

जारी सूचना के अनुसार मतदाता सूचियों के कम्प्यूटरीकरण, मतदान केंद्रों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों की वार्डवार मैपिंग, मतदाता क्रम निर्धारण, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची डाउनलोडिंग एवं फोटो प्रतियों की व्यवस्था का कार्य 17 मार्च 2026 से 21 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इसके उपरांत 22 अप्रैल 2026 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में इस पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। साथ ही संबंधित कार्यालयों के सूचना पट्टों पर भी कार्यक्रम को प्रदर्शित किया जाए, जिससे आमजन को समय पर जानकारी मिल सके।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि पुनरीक्षण कार्य के दौरान पड़ने वाले सभी सार्वजनिक अवकाश दिवसों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्य निरंतर जारी रहेगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची अद्यतन और त्रुटिरहित हो तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम सूची में सम्मिलित किया जा सके।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपने नाम की जांच अवश्य करें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि या संशोधन की आवश्यकता हो तो निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सुधार कराएं।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य