सहारनपुर के संत गुरु रविदास छात्रावास में धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती, विधायक और मेयर ने की घोषणाएं

सहारनपुर के संत गुरु रविदास छात्रावास में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। विधायक राजीव गुंबर ने हॉल और शौचालय निर्माण का आश्वासन दिया, मेयर ने वाटर कूलर देने की घोषणा की।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। संत गुरु रविदास छात्रावास में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहेब को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

देहरादून रोड स्थित छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विधायक Rajeev Gumbar ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन समाज के लिए प्रेरणा का अमूल्य स्रोत है। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और मानव अधिकारों के लिए सशक्त आधार तैयार किया और उनके द्वारा निर्मित भारतीय संविधान देश की एकता और लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश बाबा साहेब के आदर्शों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

इस दौरान विधायक राजीव गुंबर ने छात्रावास में हॉल और शौचालय निर्माण कराने का आश्वासन दिया, जिससे यहां रह रहे विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

कार्यक्रम में उपस्थित महापौर Ajay Kumar Singh और अनुसूचित आयोग के सदस्य महिपाल बाल्मीकि ने भी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के ज्ञान, संघर्ष और दृढ़ संकल्प ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को चुनौती दी और समानता पर आधारित समाज की नींव रखी।

महापौर अजय कुमार सिंह ने छात्रावास परिसर के पार्क के लिए घास काटने की मशीन और वाटर कूलर देने की घोषणा की, जिससे विद्यार्थियों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

इस अवसर पर राजेश जौहरी ने भी बाबा साहेब के जीवन और विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में वार्डन योगेश, दिव्य प्रकाश भारती, मास्टर पवन कुमार, हिमांशु कुमार, पार्षद मोहर सिंह, सुभाष चंद, संजीव कर्णवाल, अंकित जाटव, महामंत्री ललित कटारिया, सरदार सूपनीत सिंह, उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर, योग चुग, प्रदीप शर्मा, गोपाल मेहंदी रत्ता, दीपक रहेजा, के.के. बत्रा, राजकुमार कालरा, कुलदीप पुंडीर, नितिन परमार, विपिन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक न्याय एवं समानता की स्थापना के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य