सहारनपुर में जूडो का केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, प्रदेशभर के युवा खिलाड़ी ले रहे प्रशिक्षण

सहारनपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालकों के लिए जूडो का केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ, जिसमें प्रदेशभर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर , । डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूडो खेल के केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ उत्साह और ऊर्जा के साथ किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न मंडलों से आए युवा खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन शुरू कर दिया है। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार आयोजित यह शिविर 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक संचालित किया जा रहा है और इसमें 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


शिविर का शुभारंभ पश्चिम उत्तर प्रदेश संगठन उद्योग व्यापार मंडल, सहारनपुर के महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी मजबूत करता है।
क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, लखनऊ, बरेली, आगरा और देवीपाटन मंडल से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। शिविर में नवीन, मयंक राजपूत, प्रतीक यादव, सागर, तनिष्क कश्यप, जतिन कश्यप, दिशांत भारद्वाज, वंश, विकास, ईशान, रूद्र प्रताप, आशीष कुमार, अजय श्रीवास्तव, प्रदीप, हार्दिक दण्डोतिया, यशराज जायसवाल और हैप्पी वर्मा सहित कई खिलाड़ी शामिल हैं, जो अपने खेल कौशल को निखारने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
इस प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को तकनीकी और शारीरिक दोनों प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। अनुभवी प्रशिक्षक डॉ. परवेज अली द्वारा खिलाड़ियों को जूडो की बारीकियों, तकनीकों और प्रतियोगी स्तर की तैयारी के लिए मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इसके साथ ही सहायक प्रशिक्षकों की टीम भी खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने में सहयोग कर रही है, जिसमें बॉक्सिंग प्रशिक्षक प्रवीन कुमार सहित अन्य प्रशिक्षक शामिल हैं।
शिविर के दौरान खिलाड़ियों को अनुशासन, फिटनेस और मानसिक मजबूती पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। यह शिविर खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो रहा है, जहां उन्हें अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में अपने कौशल को निखारने का मौका मिल रहा है।

इस अवसर पर खेल से जुड़े कई अधिकारी और प्रशिक्षक मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें निरंतर अभ्यास और मेहनत के लिए प्रेरित किया। सहारनपुर में आयोजित यह केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जो आने वाले समय में प्रदेश और देश के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार करने में सहायक सिद्ध होगा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य