Devband News: स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, Giriraj Singh ने कहा— बलिदान नहीं भुलाया जा सकता

देवबंद में स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। महिला आरक्षण और वन नेशन वन इलेक्शन पर भी दिया बड़ा बयान।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

देवबंद (सहारनपुर)। स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर संत को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर गिरिराज सिंह ने कहा कि स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती का बलिदान और सनातन संस्कृति के संरक्षण में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम आंदोलन में संत की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही और संत समाज सदैव समाज को सही दिशा देने का कार्य करता रहा है।
उन्होंने कहा कि देवबंद से लेकर पूरे देश में स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती ने जिस प्रकार सनातन संस्कृति को मजबूत किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति संत के प्रति गहरी आस्था को दर्शाती है।
कार्यक्रम के दौरान गिरिराज सिंह ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष की सोच महिला विरोधी है। उन्होंने कहा कि देश की करोड़ों महिला मतदाता अपने सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करेंगी।
‘एक देश, एक चुनाव’ के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने से देश पर आर्थिक बोझ बढ़ता है, इसलिए इस दिशा में ठोस कदम उठाना जरूरी है। वहीं पंचायत चुनाव को उन्होंने राज्य सरकार का विषय बताते हुए संवैधानिक प्रक्रिया के तहत समय पर चुनाव कराने की आवश्यकता जताई।
कार्यक्रम में स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती के शिष्य स्वामी दीपंकर जी महाराज ने बताया कि पुण्यतिथि पर देशभर से हजारों श्रद्धालु पहुंचकर अपने गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सुनील शर्मा, कपिल देव अग्रवाल, अभिनंदन सिंह, प्रदीप चौधरी, राघव लखनपाल शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल रहे। इसके अलावा भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी समाधि स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती के आदर्शों पर चलने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य