Saharanpur News: मिर्जापुर पुलिस ने अवैध खनन के 3 डंपर किए सीज

सहारनपुर के थाना मिर्जापुर पुलिस ने अवैध खनन सामग्री का परिवहन कर रहे तीन डंपरों को चेकिंग अभियान के दौरान सीज किया। पुलिस ने संबंधित विभागों को रिपोर्ट भेजकर अग्रिम कार्रवाई शुरू की।

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन सामग्री का परिवहन कर रहे तीन डंपरों को सीज किया है। पुलिस ने पकड़े गए वाहनों को थाना परिसर में खड़ा कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के नेतृत्व में थाना मिर्जापुर पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त और चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में 24 मई 2026 को पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान तीन डंपरों को अवैध खनन सामग्री का परिवहन करते हुए पकड़ा।

पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहनों में डंपर नंबर HR 58E 4856, HR 58F 9835 और UP 11CT 7514 शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार खनन संबंधी अग्रिम कार्रवाई हेतु रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभागों को भेजी जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह, उपनिरीक्षक अवशेष भाटी, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र तथा कांस्टेबल चिराग शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य